हवस के दरिंदे गिरफ्तार, धमकी देकर दो सगी बहनों से की थी घिनौनी हरकत

7/18/2017 3:22:04 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण):पंचकूला महिला पुलिस थाने में 2 सगी बहनों के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला पंचकूला के सेक्टर-21 का है। थाने में शिकायत करने पर पंचकूला महिला थाना प्रभारी मंजीत कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामले दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दोनों बहनों के साथ 2 अलग-अलग युवक पिछले कई महीने से रेप कर रहे थे। वहीं, दोनों को धमकी दी जाती थी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद अब हिम्मत कर दोनों बहनों ने मामले की जानकारी परिवार और पुलिस काे दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस मामले में महिला थाना प्रभारी मंजीत कौर ने बताया कि दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पंचकूला पुलिस की महिला थाने की टीम ने इस मामले में दोनों आरोपियों कमल व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया जाएगा।