अंबाला एसिड अटैक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, किया वारदात का खुलासा

10/8/2018 4:18:54 PM

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला शहर सेक्टर 7 में बीती 4 अक्टूबर को महिला कर्मचारी पर हुए एसिड अटैक मामले में 2 गिरफ्तारियां पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने एसिड फेंकने वाले अरुण और इस साजिश में शामिल नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी मामले का मास्टरमाइंड मोती अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात में अपनी भूमिका पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोती ने नितिन और अरुण को थ्री व्हीलर व मोटरसाईकिल दिलवाने का लालच दिया था, जिसको लेकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।



पहले भी की थी एसिड फेंकने की कोशिश
आरोपियों में युवक अरुण ने जग से एसिड महिला कर्मचारी पर डाला था। वहीं दूसरे आरोपी नितिन ने 30 तारीख को महिला कर्मचारी पर एसिड फेंकने आया था लेकिन वो उस दिन कामयाब न हो सका। जिसके बाद मोती जो महिला कर्मचारी की बुआ के ननद का बेटा है वो अरुण के साथ एसिड फेंकने आया और अपने मनसूबो में दोनों कामयाब रहे व हमला कर फरार हो गये। 



शादी करना चाहता था मोती, महिला नहीं करती थी पसंद
बताया जा रहा है कि मोती पीड़िता से शादी करना चाहता था लेकिन महिला उसे पसंद नही करती थी। उसने पहले भी महिला से छेड़छाड़ की थी लेकिन मामला पारिवारिक होने के कारण दब गया। उसी रंजिश के तहत मोती ने महिला पर एसिड फेंक दिया।

महिला पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी की हुई पहचान, बाइक बरामद

गौरतलब है कि, बीती 4 अक्टूबर को अंबाला शहर में दिनदिहाड़े एक महिला कर्मचारी पर 2 युवकों ने एसिड फेंक दिया। जिसमे महिला कर्मचारी 60 फीसदी तक झुलस गयी। महिला अभी पीजीआई चड़ीगढ़ में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमांइड मोती अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

तेजाब हमले के पीड़ितों को मासिक पेंशन देगी हरियाणा सरकार

Shivam