रिमांड पर लिए 2 चोर हवालात से फरार, ASI समेत तीन पुलिसकर्मियाें पर मामला दर्ज

1/20/2020 9:56:02 AM

यमुनानगर(सतीश): फर्कपुर पुलिस की हवालात से चोरी के 2 आरोपी देर रात फरार हो गए। भागने वाले साहिल (19) व इमरान (25)वासी ससौली दोनों सगे भाई हैं। पुलिस को इस घटना का रात करीब 2 बजे पता चला। फर्कपुर पुलिस ने लापरवाही के आरोप में ए.एस.आई. राजकुमार, छोटे मुंशी प्रवीण व होमगार्ड पर मामला दर्ज किया है, वहीं आरोपियों पर भागने का मामला दर्ज किया है।

इसके बाद स्पैशल डिटैक्टिव यूनिट इंचार्ज इंस्पैक्टर महावीर ने इस्माईलपुर व अन्य ठिकानों पर रेड की। सी.आई.ए.-वन इंचार्ज राकेश मटोरिया व सी.आई.ए.-टू इंचार्ज जयपाल आर्य व फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश शर्मा भी संभावित ठिकानों पर रेड की। बता दें कि फर्कपुर पुलिस ने चोरी के मुकद्दमे में दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया था।

 दोनों को हवालात में बंद थे। साढ़े 12/1 बजे तक सब कुछ ठीक था। बताया जा रहा था कि जिम्मेदार कर्मियों ने हवालात का कुंडा तो लगा दिया लेकिन ताला नहीं लगाया। आरोपियों पर चोरी के 4-5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की फोटो सार्वजनिक कर दिए हैं।

Edited By

vinod kumar