लूट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों बदमाशों के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्ज है कई मामले

3/13/2023 6:35:30 PM

पुन्हाना, (ब्यूरो): रविवार की रात को पीओ स्टाफ पुन्हाना ने लूट की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कब्जे से पुलिस ने एक सरिया एक लाठी सहित दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुन्हाना सीआईए प्रभारी ने बताया कि उनकी एक टीम रात्रि गश्त पर थी की तभी मुखबिर से सूचना मिली की बिजली बोर्ड कार्यालय के पास कच्चे रास्ते में दो लोग आने जाने वाहनों की लूट की योजना बना रहे है। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस की गाडी के सामने ही बाइक लगाकर पुलिस टीम को ही लूटने की कोशिश करने लगे। लेकिन जैसे ही आरोपियों ने गाडी में बैठे पुलिस कर्मचारियों को देखा तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने बिना देर किए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

 

आरोपियों की पहचान अंजुम निवासी आली मेव थाना बहीन पलवल व यूनूस निवासी मोहरू का नगला हसनपुर पलवल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। सीआईए प्रभारी ने बताया की आरोपियों पर प्रदेश के अन्य जिलों सहित यूपी के मथुरा व छाता के थानो में भी कई मुकदमे दर्ज है। अंजुम निवासी आली मेव व विभिन्न थानों में अवैध हथियार व गोकशी के 10 मुकदमों में संलिप्त है। इसके अलावा आरोपी यूनूस के खिलाफ भी अलग अलग थानों में 8 मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपी लूट के वाहनों को गोकशी मे प्रयोग करते थे। प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से बरामद दोनों बाइक के बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi