क्लब में डांस फ्लोर पर हुआ विवाद, युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

4/13/2024 3:35:05 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के एमजी रोड पर एक क्लब में डांस फ्लोर पर हुए विवाद में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया। वहीं मामले के एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम वरुण दहिया की माने तो पिछले दिनों एक युवक दिल्ली से पार्टी करने गुड़गांव के एमजी रोड स्थित एक क्लब ने आया था। यहां पार्टी करने के दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। क्लब में मामले को शांत करा दिया गया, लेकिन जैसे ही युवक क्लब सर बाहर निकाला तो एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। यह गोली उसके पैर में लगी जिसे दिल्ली के एक अस्पताल ने भर्ती कराया गया। अस्पताल से दिल्ली पुलिस के जरिए ये जानकारी गुड़गांव पुलिस को दी गई। गुड़गांव पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में क्राइम ब्रांच की दो टीम गठित की गई जिन्होंने दो आरोपियों को दिल्ली के बवाना से गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपी न्यू सीलमपुर दिल्ली के रहने वाले हैं। 

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिमांड पर यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार कहां से लाए और इनके खिलाफ कितने केस दर्ज हैं।

Content Editor

Pawan Kumar Sethi