निवेश के नाम पर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए ठगी, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 07:17 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए निवेश के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दीपक वर्मा निवासी कांस गली, मंडी रामदास, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) व सागर गुप्ता निवासी जय श्री कॉलोनी, मसानी चौक के पास, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 16 लाख रुपए आरोपी दीपक वर्मा के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ में आरोपी दीपक वर्मा ने बताया कि उसने अपना उक्त बैंक खाता आरोपी सागर गुप्ता को 10 हजार रुपए में उपलब्ध कराया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर गुप्ता ने खुलासा किया कि उसने उक्त बैंक खाता आगे साइबर अपराध में प्रयोग करने के लिए 20 हजार रुपए में किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए दो मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में अब तक पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

आपको बता दें कि, 25 मई को साइबर अपराध थाना पश्चिम में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि 4 मई से 18 मई तक फर्जी ट्रेडिंग एप के माध्यम से निवेश के नाम पर उससे 1,00,08,000 ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static