मजाक करने पर रेहड़ी चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

4/24/2024 5:54:15 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले को दो युवकों से मजाक करना भारी पड़ गया। युवकों ने गुस्से में आकर रेहड़ी वाले की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए जहां से पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुमित (उम्र 20 वर्ष) व आकाश (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह वजीराबाद में ही रहते हैं और सब्जी की रेहड़ी लगाने का काम करते हैं। उन्होंने ऑटो खरीदा था जिसकी खुशी में वह शराब पार्टी कर रहे थे। मृतक अरविंद ने उनके साथ मजाक कर दिया जिससे वह गुस्से में आ गए और आरोपियों ने उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उसी टूटी हुई बोतल से अविनाश के गले पर वार कर दिया जिसके बाद वह लहुलुहान हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने आगरा उत्तर प्रदेश से ही गिरफ्तार कर लिया। 

 

पुलिस के मुताबिक, 24 अप्रैल को पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपने पति अरविंद के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहती है। अरविंद वजीराबाद की मंडी में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवकों ने उसके पति को कांच की बोतल मार दी है जिसके कारण वह जख्मी हो गया है। जब वह मौके पर पहुंची तो पता लगा कि पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया है जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। इस मामले में सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Content Editor

Pawan Kumar Sethi