चंडीगढ़ में कल हरियाणा की दो बड़ी व अहम बैठकें

6/24/2019 6:40:30 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा राज्य से जुड़ी को दो अहम और बड़ी बैठकें होने जा रही हैं। इनमें से एक है हरियाणा कैबिनेट की बैठक जो सुबह 11 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। वहीं इसके बाद चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे होगी।

Shivam