रोक के बाद भी नहर में नहाने उतरे 2 युवक, 1 की मौत

6/9/2017 3:21:02 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):हर साल गर्मी का मौसम आते ही नहर में डूबने के कई मामले सामने आते हैं। प्रशासन ने नहर में नहाने पर रोक लगा रखी है फिर भी कई युवक नहर में नहाने जाते हैं। इस प्रकार नहर में नहाने आए युवकों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर में 2 युवकों को नहाना महंगा पड़ा। जिनमें से एक का शव मिल गया है अौर दूसरे की तलाश जारी है। 

जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव रतनगढ़ के एक ही परिवार से चचेरे भाई थे। फिलहाल इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है। बताया गया है कि एक  विशाल 20 साल व दूसरा मोहित 22 साल का था।

दोनों कल शाम को नहर में नहाने के लिए आए थे। दोनों नहाते समय पानी में बह गए थे, जिसके बाद करनाल पुलिस ने विशेष गोताखोरों को बुलाया था और आज सुबह एक युवक मोहित का शव बरामद हो गया है और दूसरे की तलाश अभी जारी है।