सड़क दुर्घटना में 2 भाइयों की मौत

2/24/2017 8:46:02 AM

महेंद्रगढ़(मोहन/परमजीत):उपमंडल के गांव पाली के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खुडाना वासी रतीराम (68) व जगदीश (58) पुत्रान मातूराम एक बाइक पर सवार होकर महेन्द्रगढ़ की ओर किसी कार्य के लिए आ रहे थे। अभी वे लोग गांव पाली से कुछ आगे नहर के पास ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक का टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप जहां दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने एक अन्य वाहन से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल महेन्द्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए। दोनों मृतक सेना से सेवानिवृत्त बताए जाते हैं।