दो सगे भाईयों ने लड़की से पहले किया रेप फिर की हत्या(video)

3/14/2018 9:53:21 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी की रहने वाली युवती के साथ दो सगे भाईयों द्वारा पहले बलात्कार व फिर चोटें मारकर उसकी हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने गैंगरेप का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीस वर्षीय युवती को उसके जान पहचान का युवक उसे बहला-फुसलाकर दस मार्च को रोहतक ले गया। रोहतक एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया गया व दो तीन घंटे तक वहीं रखा। फिर उसे खत्म करने की नीयत से उसे चोटें मारी गई। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर चोटें मारी। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसने तीन दिन बाद 13 मार्च को दम तोड़ दिया। 

भिवानी थाना शहर प्रभारी इंस्पैक्टर श्रीभगवान ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक अर्जुन बेरी का रहने वाला है तथा युवती की जान-पहचान वाला है तथा दूर की रिश्तेदारी में है। अर्जुन का युवती के घर आना जाना भी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक  मामले में आरोपी के सगे भाई पर भी रेप व हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है व आरोपी को न्यायालय मे पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।