सोनीपत में काेरोना वायरस के 2 नए मामले आए सामने, हरियाणा पुलिस का जवान भी संक्रमित

4/27/2020 1:20:40 PM

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा के साेनीपत जिला में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे रोक पाना स्वास्थ विभाग के लिए बड़ी चुनाैती साबित हो रहा है। जिला में आज हरिायाणा पुलिस जवान सहित दो नए मामले सामने आए। जिसके बाद संख्या संक्रमित मरीजाें की संख्या 22 हाे गई है।

पिछले एक सप्ताह से सोनीपत में हर रोज कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आज हरियाणा पुलिस का जवान काेरोना पॉजिटिव मिला, ये जवान गुड़ मंडी में काेरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आया था। स्वास्थ विभाग ने पुलिस लाइन में जवान के संपर्क में आए अन्य जवान और आस-पास के परिवारों को क्वारंटान किया है। काेराेना संक्रमित जवान ककरोई पुलिस नाके पर तैनात था। 

वहीं दूसरे मामले में खुबडू गांव में 38 साल का शख्स काेरोना पॉजिटिव पाया गया। ये शख्स दो दिन पहले काेरोना पॉजिटिव हुए दिल्ली पुलिस के जवान के संपर्क में आया था। संक्रमित मरीजाें की संख्या बढ़ने से स्वास्थ विभाग की चिंताए लगातार बढ़ती जा रहा है। 

Edited By

vinod kumar