करनाल में दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत, आज सामने आए 17 नए पॉजिटिव केस

7/2/2020 1:05:05 PM

करनाल (केसी आर्या) : हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज करनाल हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। 

सीएमओ से मिली जानकारी अनुसार कि एक की मौत आज सुबह मुलाना मेडिकल में और दूसरे की करनाल में हुई है। उन्होंने बताया कि करनाल से एक मरीज को रात को ही शिफ्ट किया गया था। 

वहीं करनाल में आज 17 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है, जिनमें 1 कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर, 2 केस गांव बंसा में, सेक्टर 14 में, तरावड़ी में, टिकरी क्लास में, जरनैली कॉलोनी, मॉडल टाउन, जुंडला गांव बसन्त विहार, बाकी अन्य है। जिले में अब तक 342 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। 213 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है।123 एक्टिव केसों की संख्या है। जिले में अब तक 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

 

 

Edited By

Manisha rana