हरियाणा में नई पहल- दुल्हन बनने से पहले दो बेटियों का निकाला बनवारा, देखिये तस्वीरें

1/30/2020 6:11:40 PM

भिवानीः भिवानी में आज में कंचन व मोनिका ने अपनी शादी में घोड़ी पर बनवारा निकालकर एक नई पहल की शुरुआत की है। आपको बता दे कि दो लड़कियों की शादी कल होने वाली है। हिन्दू रीती -रिवाज के अनुसार लड़की दो -तीन पहले बान बैठती है।


दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को छोड़कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए दोनों बेटियों ने घोड़े पर बैठकर बान निकाला। दुल्हन समेत परिवार के लोग शहर में डीजे के गानों पर महिलायें बच्चे व पुरुष थिरकते नजर आये।

आपको बता दे कि अक्सर इस तरह के बनवारा या निकासी लड़को की शादी में निकाला जाता है। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी दुल्हन ने घोड़े पर अपना बनवारा निकाला है। इस तरह की शादी में पूरे शहर के लोग शामिल हुए। इस तरह की शिक्षा से ही समाज की रुढ़ियों को खत्म किया जा सकता है।


मोनिका व कंचन ने बताया कि आज हमारा बनवारा निकाल रहे है। हमें बेहद ख़ुशी हो रही है। कल हमारी दोनों की शादी है। हमारे परिवार ने शुरू से ही हमें लड़को की तरह रखा है। किसी तरह की कोई प्रतिबंध नहीं था। लड़कियां भी लड़को से पीछे नहीं है। वही दुल्हन की भाभी व अन्य लोगो ने बताया कि हमारा परिवार सबसे अलग विचारधारा वाला परिवार है।



 

Isha