WEATHER: दो दिन घने कोहरे और शीतलहर का रहेगा कहर, इस दिन से बदलेगा मौसम

1/21/2021 12:41:26 PM

चंडीगढ़: हरियाणा में जनवरी महीना शुरू होते ही हर दिन अलग ही मौसम देखने को मिल रहा है। अभी भी 22 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का कहर बरकरार रहने के आसार हैं।  इसी के साथ 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है।

धुंध छाने के कारण वाहन चाल सड़कों पर रेंगते हुए निकल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार  सिरसा में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा था।  गुरुवार को मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

Isha