सिविल अस्पताल में बाहर की दवाई लिखने पर दो डॉक्टर सस्पेंड(VIDEO)

8/4/2018 4:56:08 PM

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छापेमार कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को संस्पेंड कर दिया। जिससे अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।



मंत्री विज ने अस्पताल व्यवस्था में खामियां और डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दवाईयां बाहर से लेने के लिए लिखे जाने की शिकायतों पर दो डॉक्टर को सस्पेंड, अन्य दो डाक्टरों को चार्जशीट किया, वहीं तीन अन्य डाक्टरों और एक स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान विज की कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया। विज ने कहा मरीजों की जिंदगियों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

Shivam