रोहतक में दोबारा महसूस हुए भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

6/2/2017 11:26:35 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज):रोहतक में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जिसकी तीव्रता लगभग 3.2 बताई जा रहा है। ये झटका सुबह 8:13 बजे महसूस हुआ। इससे पहले अल सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। धरती गड़गड़ाहट से हिली तो लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का झटका कुछ सेकेंड का था, लेकिन इसको लेकर लोगों में अफरातफरी मच गई। जानमाल के नुकसान की भी किसी प्रकार की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक है। स्थानीय लोगों का कहना कि झटके के कारण सब कुछ हिलने लग गया था। उनकी उम्र में आजतक इतना जोरदार झटका कभी नहीं देखा।

गोहाना (सुनील जिंदल):गोहाना में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.7 के आस पास बताई जा रही है। दरअसल, लोग गहरी नींद में थे कि हरियाणा सुबह साढ़े 8 बजे के करीब भूकंप के झटकों से दहल गए। झटके इतने तेज थे कि पंखे, खिड़की-दरवाजे और सब चीजें हिलने लगीं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही।

पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।