कार की टक्कर से बाइक सवार 2 बुजुर्ग घायल, एक की हालत गंभीर

12/25/2019 9:55:55 AM

अम्बाला शहर (पंकज) : मंगलवार दोहपर को बाइक सवार 2 बुजुर्गों को बाइपास क्रॉस करते समय एक कार ने टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए शहर नागरिक अस्पताल के ट्रामा सैंटर में पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ रैफर कर दिया है, वहीं दूसरा घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी अनुसार लोसिंबली निवासी गुरनाम सिंह (75) व उंटसर पंजाब निवासी बाइक चालक भानसिंह (70) दोनों बाइक पर सवार होकर अम्बाला शहर आ रहे थे। इस दौरान जब वह लोसिंबली से निकलकर नए बाइपास को क्रॉस करने लगे तो पिहोवा साइड से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। डाक्टर ने बाइक चालक भानसिंह को प्राथमिक उपचार देकर पी.जी.आई. रैफर कर दिया। 

Isha