नूंह में साइबर ठगी मामले में दो जालसाज गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासा;  ऐसे लोगों को अपने चंगुल में फंसाते

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:58 AM (IST)

नूंह : हरियाणा के नूंह में कथित साइबर अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, पुनहाना के एक दल ने बृहस्पतिवार शाम को सुनहरा-नहेड़ा रोड से मुरसलीम को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उसके फोन पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध समूह और कई फर्जी बारकोड मिले हैं। इनका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में बरामद सिम कार्ड के खिलाफ लगभग 1.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की दो ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज थीं। 

रैपिडो और यात्री ऐप के जरिए धोखाधड़ी

एक अन्य घटना में, पुलिस दल ने नूंह-अलवर रोड पर नयी गांव निवासी राशिद को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा, "जांच से पता चला है कि धोखाधड़ी के लिए बनाए गए व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल कर्नाटक सहित कई राज्यों में साइबर अपराध के लिए किया गया था।" उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल कर 'रैपिडो' और 'यात्री' ऐप पर वाहन बुक करते थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static