वाहन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

9/24/2019 8:01:55 PM

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। 



पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि बैंक कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय मनीष व खारवन निवासी 23 वर्षीय संदीप दोनों दोस्त हैं। दोनों एक मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए गए थे। मीटिंग खत्म कर वह वापस यमुनानगर लौट रहे थे। रात को कुरुक्षेत्र यमुनानगर हाईवे पर दामला टोल टैक्स पर जैसे ही वह पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।



इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

Shivam