फरीदाबाद में बने अप्राकृतिक झील में डूबने से दो दोस्तों की मौत, दिल्ली से गूगल मैप देखकर आए थे नहाने

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2023 - 09:19 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल): शहर में अप्राकृतिक रूप से बने सिरोही की डेथ वैली खान में नहाने उतरे 6 युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी नाजिम व गुड्डू के रूप में हुई है। ये सभी युवक दिल्ली से गूगल मैप देखकर नहाने के लिए आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव कड़ी मशक्कत के बाद झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बता दें कि गूगल मैप घूमने की जगह देख कर इन दिनों घूमने जाने का ट्रेन चल रहा है। इसी के चलते कई बार युवा गूगल मैप पर जगह देखकर ऐसी जगहों पर पहुंचते हैं, जो बेहद खतरनाक और जानलेवा होती है। ऐसे में दिल्ली के रहने संगम बिहार के रहने वाले 6 युवाओं ने गूगल मैप पर घूमने की जगह देखी तो उन्हें सिरोही इलाके में एक झील का पता चला। जिस पर वो 6 लोग सिरोही आ गए और झील में नहाने लगे। इस अप्राकृतिक झील को खुदाई करके काफी गहरा बनाया गया था। नहाते समय नाजिम और गुड्डू झील में अंदर की तरफ चले गए और फिर उसमें डूब कर मौत के शिकार हो गए।

मृतकों के दोस्त ने बताया कि अपने साथियों को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के चलते वह कामयाब नहीं हो पाए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static