बाइक चोरी के दो गिरोह पकड़े, 35 चोरी की गई बाइकें बरामद

9/21/2019 4:52:47 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल सीआईए पुलिस की एंटी थेफ्ट शाखा को एक बड़ी कामयाबी मिली हैं। एंटी थेफ्ट शाखा ने बाइक चोरी के दो गिरोह के चार युवकों को  चोरी की गई 35 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आज पकड़े गए बाइक चोरों अदालत में पेशकर रिमांड पर लेगी। बताया जा रहा पकड़े गए बाइक चोरों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज।   

करनाल सीआईए पुलिस की एंटी थेफ्ट शाखा को बाइक चोर गिरोह को पकडऩे में बड़ी सफलता मिली है। दो गैंग के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करनाल पुलिस की सीआईए वन शाखा के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि दो अलग-अलग गैंग के चार लोगों को पकड़ा गया हैं। उन्होंने कहा कि यह करनाल से बाइक चोरी कर अन्य राज्यों में ले जाकर चोरी की बाइक बेचते थे। पकड़े गए बाइक चोर करनाल के आस-पास से बाइकें चोरी करते थे। इसमें पानीपत और कुरुक्षेत्र जिले से भी बाइकें चोरी की गई थी। इंचार्ज ने कहा कि इन बाइक चोरों को पूछताछ के लिए आज रिमांड पर लिया जाएगा। 

Shivam