लड़का और लड़की ने एक साथ लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

4/7/2020 1:16:01 PM

भिवानी (अशोक): भिवानी के धनाना गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक लड़के व लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मंजीत और अंजली के रुप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे मे लेकर जांच शुुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह धनाना गांव में एक लड़की और लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका वहीं मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी देने में मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Isha