IILM यूनिवर्सिटी के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर हुआ बवाल

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 02:34 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो) : सेक्टर-53 की आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों में पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। यूनिवर्सिटी के गेट पर हुई मारपीट की पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शिकायत के आधार पर प्रिवेंटिव एक्शन लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-53 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रपट दर्ज कर ली गई है। वहीं, कुलपति को भी मामले में कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से दोनों गुटों के आधा दर्जन छात्रों की पहचान कर कमेटी से जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से आरोपी छात्रों को सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

PunjabKesari

 

सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से यूनिवर्सिटी के बाहर थार गाड़ी से कुछ युवक आते हैं और एक युवक को पीटने लगते हैं। इसी दौरान उनके साथी भी आ आते हैं और दोनों ही गुटों के बीच मारपीट होने लगती है। देखते ही देखते छात्रों की भीड़ यहां जुट जाती है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों ही गुटों के छात्र आपस में सीनियर व जूनियर हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों गुटों में आपस में झगड़ा हुआ था। उस वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन आज पुराने झगड़े की रंजिश रखते हुए एक बार फिर दोनों गुट भिड़ गए, जिसके बाद छात्रों के खिलाफ रपट दर्ज कर ली गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static