हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र में लहाराया परचम, नन्हें दक्ष ने हासिल किया गोल्ड

4/27/2019 3:45:58 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): महाराष्ट्र में आयोजित हुई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के 2 खिलाडिय़ों ने पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नन्हें खिलाड़ी दक्ष ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं खिलाड़ी सक्षम अहलावत ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। 



विजेता खिलाड़ी बहादुरगढ़ के बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में पहुंचने पर दोनों खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ी सक्षम अहलावत ने बताया कि काफी कठोर मेहनत करने के बाद उन्हें यह पदक मिले हैं। पढ़ाई से समय निकालकर वह सुबह के समय प्रैक्टिस करते हैं, जिसके कारण वे सफल हुए हैं।



उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और कोच दिया है। विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम चौधरी ने विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया।

Shivam