एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

12/4/2019 11:04:26 AM

हिसार (ब्यूरो) : सी.आई.ए. टू की टीम ने ए.टी.एम. के पास खड़े होकर मदद के बहाने लोगों का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उनको चूना लगाने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पलवल के जॉनी और पंजाब के मानसा के बेअंत को अदालत में पेश किया। वहां उनको 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वे रिश्ते में मामा-भान्जा लगते हैं। उन्होंने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में वारदातें की हैं।

पुलिस ने उनको फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में दबोचकर 42 ए.टी.एम. कार्ड बरामद किए हैं। उनके 2 साथी फरार हो गए। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि सिवानी से कार में 4 युवक आ रहे हैं। वे भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनका ए.टी.एम. कार्ड बदल लेते हैं। फिर उनके खाते से नकदी चुरा लेते हैं।

सी.आई.ए. टीम गश्त पर निकली। कुछ देर बाद सिवानी की तरफ से एक कार आई और दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में पलवल के जॉनी ने बताया कि वह मानसा निवासी अपने भांजे बेअंत और गांव के 2 दोस्तों के साथ मदद करने के बहाने लोगों का ए.टी.एम. कार्ड बदलता है। हम बाद में खाते से नकदी उड़ा लेते हैं।

Isha