दो नवजात जुडवा बच्चों के मिले शव, मां का कोई सुराग नहीं

5/25/2019 4:26:47 PM

पलवल(दिनेश कुमार): करूणामयी सामाजिक संस्था के पदाधिकारी रणधीर चौहान ने बताया कि मिंडकौला कृषि विज्ञान केंद्र निकट दीवार के पास दो नवजात जुडवा बच्चों के शव मिले है। जिसकी सूचना तुरंत मिंडकौला पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को बच्चों को जन्म देने वाली मां का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं करूणामयी सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने शवों को प्राप्त कर अंतिम संस्कार कर दिया है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना महापाप है।

अगर कोई भी दंपत्ति बच्चों का पालन पोषण नहीं कर सकते, तो उन्हें मारने की बजाय संस्था को सौंप दें। सिविल अस्पताल के डिप्टी एसएमओ संजय ने बताया कि पुलिस द्वारा दो नवजात बच्चों के शवों को यहां लाया गया था। जिनका बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। जिनमें एक लडक़ा व दुसरी लडक़ी है और उनकी उम्र लगभग तीन महिने की थी।

साथ ही उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आशा वर्कर व एएनएम द्वारा जांच कराई जाएगी। बच्चों को जन्म देने वाली मां महिला कौन है, इसका अभी तक नहीं पता चल पाया है। प्राथमिक जांच में लगता है कि किसी ने लोकलाज के डर से इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है।

kamal