हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 1.16 लाख जुर्माना

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 03:27 PM (IST)

हिसार : हिसार की अदालत ने हांसी के एक गांव की नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में 2 दोषी युवकों को 20-20 साल व प्रत्येक को 1 लाख 16 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अदालत में चले अभियोग अनुसार अक्तूबर 2020 में पीड़िता की मां ने हांसी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव के ही 2 युवकों ने उसकी नाबालिगा बेटी को किसी बहाने से बुलाया और बहला-फुसलाकर गाड़ी हिसार हाईवे पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां नाबालिगा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो व फोटो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे और छोटे भाई को मारने की धमकी दे रहे थे। मामले का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static