अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत

9/4/2017 3:21:43 PM

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): पलवल में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं होने से दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो बनचारी गांव के पास हुई दुर्घटना में मृतक की पहचान हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी पहचान नहीं हुई उसके दाहिने हाथ पर शेर छपा हुआ है। पुलिस ने लोगों से उसकी शिनाख्त की अपील की है। जानकारी के अनुसार पलवल के बनचारी गांव के पास सुबह हुई दुर्घटना में मारे गए 65 वर्षीय व्यक्ति की तेजपाल सिंह पुत्र अजित सिंह के रूप में हुई है। मृतक सुबह मोर्निंग वॉक के लिए निकला था। हाइवे पर सुखदेव राज सोइन अस्पताल के पास अज्ञात ईको कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

लोगों ने बताया की ईको कार की चपेट में आने के बाद तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए होडल के सरकारी अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद किशन सिंह निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से सीटी स्केन के लिए जब पलवल लाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क दुर्घटना में मारे गए दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।