400 पेटी शराब गायब मामले में दो पुलिस कर्मचारियों पर गिरी गाज, मामला दर्ज

5/23/2020 8:44:52 AM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : हरियाणा प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान भारी भरकम शराब का घोटाला हुआ है जिस तरह से सोनीपत में शराब का घोटाला हुआ उसी तरह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में लगभग 400 शराब की पेटियां आदर्श थाने के मालखाने से गायब हो गई।

जानकारी मुताबिक जब हरियाणा पुलिस की स्पेशल एसआईटी टीम ने इसकी जांच की तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आनन-फानन में उस दौरान केयूके आदर्श थाने में मुंशी रहे 2 पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया है। हरियाणा प्रदेश में जिस तरह से शराब का घोटाला हुआ है उसकी हरियाणा पुलिस की स्पेशल एसआईटी टीम जांच कर रही है।

Edited By

Manisha rana