लूटमार गिरोह के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 8 जिंदा कारतुस बरामद

6/23/2019 5:11:18 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ सीआईए पुलिस ने लूट मार गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने हरियाणा और दिल्ली में की गई करीब 13 से ज्यादा वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 अवैध पिस्तौल और 8 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान बहादुरगढ़ निवासी आनंद और साहिल के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल और 8 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।



वहीं बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने झज्जर, दादरी, जींद, रोहतक और दिल्ली में 13 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है और यह वारदातें आरोपियों ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर की है। गिरफ्तार आरोपियों पर सबसे ज्यादा गाड़ी लूटने के मामले दर्ज हैं। साथ ही पहले अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हुए थे और बाद में जमानत पर बाहर आए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने लाखों रुपए, गाड़ी और मोटरसाइकिल छीनी और चोरी की हैं। इतना ही नहीं आरोपियों पर हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमें भी दर्ज है।



डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के साथ ही गिरोह के अन्य फरार चल रहे सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Naveen Dalal