दो समुदाय में आपसी रंजिश के चलते हुई पत्थरबाजी, दर्जन लोग घायल (VIDEO)

9/17/2018 10:52:21 AM

टोहाना(सुशील सिंगला): गांव बलियाला में दो समुदाय की आपसी रंजिश में पत्थरबाजी हो गई। दोनों समुदाय के दर्जन भर व्यक्ति नागतिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा व जगदीश काजला भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद रहे। करीब आधे घण्टे तक  दोनों समुदाय में झगड़ा चला।

ASI. जसविंदर घायल पुलिसकर्मियों को नागरिक अस्पताल टोहाना में लेकर गए। पुलिस विभाग व प्रशासन की तरफ से दोनों समुदाय के लोगों में शांति स्थापित करने को लेकर गांव की धर्मशाला में बैठक जारी है।  
 

Rakhi Yadav