यमुना नहर में नहाने उतरे 2 किशोर डूबे, साथ गए दोस्त ने परिवार वालों को दी सूचना

5/29/2021 11:21:53 AM

यमुनानगर (सुमित): यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरे 2 किशोर डूब गए। उनके साथ नहाने उतरे तीसरे दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस और उनके परिवार वालो को दी। मौके पर थाना शहर पुलिस और  हमीदा चौंकी पुलिस की टीम पहुंची और किशोरों के सर्च आपरेशन के लिए गोताखोर बुलाए।

डूबने वाले किशोरों के परिवार वालो ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे उसके बाद नही पता क्या हुआ हमे फोन पर सूचना मिली और हम सब यहाँ आ गए। हमीदा चौंकी इंचार्ज दौलत राम ने बताया कि उन्हें जैसे ही किशोरों के डूबने की सूचना मिली वो टीम के साथ मौके पर आ गए थे।जानकारी मिली की चौकी चन्ना मंदिर कैंप का सुमित व वीना नगर कैंप का सौरव नहर में नहाने के लिए उतरे थे।

इस दौरान वे पानी में बह गए। दोनों  की उम्र 14 से 15 साल के बीच में है।गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा की हमारी टीम यहाँ गश्त करती रहती है बार बार अपील की जाती है लेकिन फिर भी ऐसी चूक हो जाती है ।बच्चों के परिवार वालो को चाहिए कि वो ध्यान रखे कि बच्चे घर से कहा जा रहे है ताकि ऐसी कोई घटना न हो। नहर किनारे जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं कि नहर में नहाने के लिए न उतरें।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

 

Content Writer

Isha