भैंस चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, दर्जनभर मामलों का खुलासा

2/24/2018 9:44:13 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत पुलिस ने पशुधन चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की पहचान इमाम और जावेद के रूप में हुई है। ये दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों ने करीब एक दर्जन वारदातों का खुलासा किया।



पुलिस ने इनके कब्जे से 10 हज़ार रुपए और एक ट्रक भी बरामद किया है।ये दोनों राजस्थान के मवेशी चोर गैंग के सदस्य हैं और गाज़ीपुर स्लाटर हाउस में भंैसों को बेचते थे। पुलिस दोनो कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।