केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए ''परफेक्ट बेकरी'' ने भेजे दो ट्रक एगलेस केक

8/24/2018 3:44:01 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): केरला बाढ़ पीड़ितों के लिए आज फरीदाबाद से खाद्य सामग्री के दो ट्रक रवाना किये गए। यह खाद्य सामग्री एनसीआर की परफेक्ट बेकरी के सौजन्य से भेजी गई। खाद्य सामग्री में मुख्य तौर पर मफिन एगलैस केक भेजे गए, जो दो महीने तक इस्तेमाल किये जा सकते हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर खाद्य सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया।



कैबिनेट मंत्री ने परफेक्ट बेकरी के चेयरमैन एच के बत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए क्योंकि प्राकृतिक आपदा कभी भी कहीं पर आ सकती है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हरियाणा सरकार के तमाम मंत्री और विधायक अपनी 1 महीने की सैलरी भी डोनेट कर रहे हैं।

Shivam