टोल टैक्स के पास काम कर रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौत (VIDEO)

8/4/2018 4:04:52 PM

सोनीपत(पवन राठी):   देश की लाइफलाइन कहे जाने वाले केजीपी पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनीपत के मनोली गांव के पास बनाए गए टोल टैक्स के पास 2 मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अभी सिविल अस्पताल में चल रहा है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और जल्द से जल्द अज्ञात वाहन को पकड़ने की बात कही। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक का परिवार सोनीपत के कुंडली में किराए पर रहता है। अजमेर और तस्लीम नाम के दो युवक रोजाना की तरह केजीपी पर मजदूरी कर रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि अजमेर का धड़ अलग हो गया।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द से जल्द वाहन का पता किया जाएगा। जिस तरह से तेज रफ्तार का कहर रोजाना लोगों की जिंदगी निकल रहा है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस कब तक वाहन का पता लगाती है।  

Rakhi Yadav