किशोरी को दो महिलाओं ने 65 हजार में बेचा

6/16/2018 8:06:57 AM

फरीदाबाद: फैक्ट्री में साथ काम करने वाली नाबालिग किशोरी को गुरुग्राम ले जाकर 65 हजार रुपये में दो महिलाओं ने एक युवक के हाथों बेच डाला। उन्होंने मंदिर में युवक के साथ किशोर की बाकायदा शादी भी कराई। इसके बाद से ही युवक किशोरी को पत्नी की तरह रखे हुए थे। परिजन ढूंढते हुए किशोरी तक पहुंचे तो सारा मामला सामने आया। 

पुलिस ने दोनों महिलाओं और उस युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लिया है। बल्लभगढ़ निवासी किशोरी यहां एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। यहां उसकी जान पहचान एक महिला के साथ हो गई। किशोरी का महिला के घर आना-जाना हो गया। 4 जून को किशोरी अचानक गायब हो गई।
 

Rakhi Yadav