गोगा मेड़ी मंदिर में चोरी करते धरे गए दो युवक, ग्रामीणों ने चोरों को दी ऐसी सजा, भूल जाएंगे हेराफेरी

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 08:35 PM (IST)

यमुनानगर: गांव अहड़वाला के गोगा मेड़ी में चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की धुनाई कर दी। उनसे मंदिर परिसर में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। दोनों युक्कों से जमीन पर नाक रगड़ते हुए माफी मंगवाई गई। वह दस मीटर तक नाक रगड़ते हुए चले। युक्कों ने हाथ जोड़कर कहा कि हमसे गलती हो गई, आज के बाद ऐसा नहीं करेंगे। इसकी वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाई। हालांकि मामले को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। युक्कों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। अहड़वाला निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पहली चोरी सोमवार की दोपहर को हुई थी।

दोनों युक्क अंदर घुसे और गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। श्रद्धालु मेड़ी में पहुंचे यमुनानगर के गांव अहड़वाला का मामला, सीसीटीवी में नजर आने पर पकड़े थे दोनों युवक गोगा मेडी मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांग ते चोरी के आरोपित। वायरल वीडियो से तो उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो वह बंद मिले। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी वारदात रोकने के लिए मेड़ी में लगे कैमरों को ठीक करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static