नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, तालाश जारी

5/23/2018 1:46:01 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक में जवाहर लाल नेहरू कैनाल में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में 2 युवक डूब गए। जिनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोनों युवकों की रात तक तलाश जारी रही। जिला पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। 

पहला मामला काहनी गांव के पास नहर का है। सोनीपत के मिर्जापुर खेड़ी का भोलू अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे वह अचानक ही नहर में डूब गया। उसके दोस्तों ने बचाने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उधर, रोहतक के लाढ़ौत का मंजीत सुबह करीब 11 गांव के नजदीक ही नहर में नहा रहा था।

 इसी दौरान वह भी डूब गया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। शाम के समय पुलिस ने दोनों की बोहर के पास नहर में तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 
 

Deepak Paul