मौत की शर्त! बहा ले गई दो जिंदगियां (VIDEO)

8/2/2018 11:27:34 AM

फरीदाबाद(अनिल राठी): बल्लभगढ़ के गांव मोहना में यमुना के जलस्तर के बढऩे के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। यमुना अपने रौद्र रूप में है लेकिन बावजूद इसके दो युवकों की नासमझी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो दोस्त यमुना को पार करने की शर्त लगा कर छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि एक दोस्त शर्त के साथ अपनी जिंदगी भी हार गया और वह यमुना के तेज बहाव में बह गया। घटना कल देर शाम की है सूचना पा कर मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश में रस्क्यू शुरू कर दिया, लेकिन अभी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गौरतलब है कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 5 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के साथ यमुना के किनारे आने वाले जिले अलर्ट पर है, जिसमें बल्लभगढ़़ जिला भी शामिल है। यहां भी यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बल्लभगढ़़ प्रशासन ने यमुना किनारे धारा 144 लगा रखी है। लेकिन दो दोस्तों की नासमझी का एक वीडियो सामने आया है कुछ दोस्त बल्लभगढ़ के मोहना गांव से निकल रही यमुना के पुल पर जा पहुंचे। वहां दो दोस्तों ने यमुना को पार करने की शर्त लगा कर यमुना में छलांग लगा दी, लेकिन एक दोस्त शर्त के साथ अपनी जिंदगी भी हार गया और वह यमुना के तेज बहाव में बह गया ,जिसका एक वायरल हो रहा वीडियो भी सामने आया है।  दूसरा युवक काफी मशक्कत के बाद तेज बहाव से बाहर अपनी जान बचा ली।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ गोताखोरों ने युवक की तलाश में रेस्क्यू शुरू कर दिया, लेकिन अभी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं लापता युवक के परिजन इस घटना के पीछे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन के पास किसी भी आपदा से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।

इस मामले में एसडीएम बल्लभगढ़ का कहना है की उन्हें जो सूचना मिली थी उसके मुताबिक दो युवक कृष्ण और राहुल आपस में यमुना पार करने की शर्त लगा कर यमुना में कूदे थे जिसमे कृष्ण तो यमुना से बाहर आने में कामयाब हो गया, लेकिन राहुल बाहर नहीं आ पाया। जिसे खोजने के लिए उनकी टीम कल से लगी हुई है पानी का बहाव बहुत तेज है जिसके लिए उनकी तरफ से एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। यदि एनडीआरएफ की टीम आ जाती है तो उन्हें राहुल को खोजने में मदद मिलेगी।

Shivam