अवैध कब्जे हटाने गई निगम टीम लोगों ने किया जमकर विरोध

4/27/2018 6:33:01 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): शहर में अवैध कब्जे हटाने गई नगर परिषद की टीम को नगर के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने अवैध निर्माण को हटाया। साथ ही नगर परिषद ने वहां अपना बोर्ड लगा दिया। विवाद भड़ने की सूचना मिलने के बाद मौके पर  देख मौके पर नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव व एमई राजेश कुमार पहुंचे। 

नगर परिषद चेयरमैन ने कहा कि शहर के अंदर जितने भी लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं उनको जल्द ही हटा दिया जाएगा। कब्जा चाहे 1 गज का हो चाहे सौ गज की जगह पर हो। किसी को बक्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि अाज कब्जों को हटाने के लिए ही अभियान चलाया गया था। 

Deepak Paul