मुंहबोले चाचा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

2/24/2018 9:31:46 AM

जींद(ब्यूरो): जींद के रामराय गांव में मुंहबोले चाचा ने किशोरी से दुष्कर्म कर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

रामराय गांव की एक महिला ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 12 दिसम्बर को लापता हो गई थी। पुलिस ने 27 दिसम्बर को पाकस्मा गांव के मुकेश (मुंहबोला चाचा) के पास से उसकी बेटी को बरामद किया था। घर लौटने पर बेटी ने बताया था कि आरोपी ने 10 जनवरी को उससे दुष्कर्म किया था। 

बाद में उसने अश्लील वीडियो होने की बात कही व सार्वजनिक करने की धमकी देकर फिर दुष्कर्म किया। महिला की याचिका पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सदर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।