चाचा ने कबूला 5 साल की बच्ची को खुद उतारा मौत के घाट, नदी किनारे निर्वस्त्र मिला लड़की का शव

5/19/2020 11:29:15 AM

चरखी दादरी(नरेन्द्र)- चरखी दादरी के गांव छपार में लगभग 5 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया । पोस्टमार्टम  के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

जानकारी के अनुसार  5 साल की जानवी कल रात कोकी बच्ची घर से गायब हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर लड़की के सगे चाचा को गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ के दौरान बच्ची के मर्डर करने की बात पुलिस में कबुली है।

पुलिस जांच में एसपी बलवान सिंह ने बताया कि लड़की के सगे चाचा ने कबूल किया कि बच्ची के भाई के साथ उसकी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। लड़की का शव निर्वस्त्र तालाब से बरामद किया गया। पुलिस इस पूरे मामले को रेप से भी जोड़ रही है। इसलिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का पुलिस इंतज़ार कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज किया है।

Isha