भतीजी से रेप कर रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा

8/28/2022 10:44:43 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा भाई की नाबालिग बेटी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता दसवीं की छात्रा है। रिश्तों को शर्मसार करने वाला आरोपी ताऊ का यह कृत्य तब सामने आया जब छात्रा प्रेगनेंट हो गई। छात्रा ने सिविल अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया है, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


उत्तराखंड की 15 वर्षीय छात्रा गुड़गांव में माता-पिता के साथ किराए पर रहती है। उन्हीं के पड़ोस में ही उसका ताऊ भी रहता है। छात्रा रोजाना स्कूल जाती थी। गुरुवार को उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। जिस पर उसकी मां उसे ईएसआईसी अस्पताल मानेसर लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने स्टूडेंट को प्रेगनेंट बताया। जिसके बाद नाबालिग ने खुलासा किया कि पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने उसे अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ रेप किया था। इस पर छात्रा को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसने लड़के को जन्म दिया। स्टूडेंट की मां ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। वह और उसका पिता नौकरी करते हैं। वहीं खेड़कीदौला थाना पुलिस ने इस संबंध में पोक्सो 6 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi