हरियाणा में बेकाबू हुई लंपी स्किन बीमारी, यमुनानगर में 8800 गाय रोग से प्रभावित

8/17/2022 2:35:38 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा  में फैली लंपी स्किन बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा अकेले यमुनानगर में 8800 पार कर चुका है। यमुनानगर के 480 गांवों में इस रोग से गाय प्रभावित हो चुकी हैं। बीमारी लगातार अन्य गांव में भी पहुंच रही है जिसके चलते पशु पालक परेशान है। बीमारी पर काबू पाने में पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की कमी भी आड़े आ रही है।

पशुपालन विभाग ने यमुनानगर की गौशालाओं के पदाधिकारियों को सुझाव दिया है कि वह उन पशुओं को अलग करें जिनमें इस बीमारी के लक्षण हैं, ताकि बीमारी और ना फैले। जैसे ही बीमारी के लक्षण शुरू हो, उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाए। एक तरफ जहां गाय इस बीमारी से प्रभावित हैं। वही भैंस के भी इस बीमारी  की चपेट में आने की सूचना है। 

मुंसिंबल गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह का कहना है कि जहां गाय इस बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं भैंस में भी इस तरह की बीमारी के लक्षण नजर आने लगे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह तुरंत ऐसी वैक्सीन निकालें जिससे इस बीमारी पर काबू पाया जा सके। वहीं जगाधरी गौशाला के विनोद शर्मा का कहना है कि उनके यहां भी इस बीमारी से गाय प्रभावित हैं और पशुपालन विभाग के डॉक्टर उनके यहां प्रतिदिन दौरा करके उन्हें गाइडलाइन व दवाइयां दे रहे हैं।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर प्रेम सिंह का कहना है कि यमुनानगर जिला में 880 गाय किस रोग से प्रभावित हैं उन्होंने बताया कि शुरू में गाय में शरीर का उठाव आता है जो धीरे-धीरे बढ़ जाता है और फिर बुखार तेज होते होते 104 से 5 डिग्री तक चला जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तुरंत विभाग के डॉक्टर को सूचित किया जाए ताकि जल्दी से जल्दी पशु का इलाज किया जा सके। डॉ प्रेम सिंह का कहना है कि पशुओं के एक से दूसरे जिले व राज्य में आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसको लेकर सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं और इस दौरान पशु मेले भी आयोजित करने पर पाबंदी लगाई गई है उन्होंने कहा कि बीमार पशुओं को अन्य पशुओं से तुरंत अलग कर देना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana