भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 4 गुना बढ़ी बेरोजगारी : हुड्डा

8/5/2019 9:59:07 AM

रोहतक (अमरदीप): कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवर्तन कार्यकत्र्ता सम्मेलन में प्रदेश भर से आए कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आई है तब से प्रदेश का बेड़ा गर्क हो गया है। 5 साल पहले जिस प्रदेश में बेरोजगारी की दर 2.8 फीसदी थी वह आज 8.8 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को एक ही लक्ष्य दिया कि खट्टर सरकार धोखा है, हरियाणा बचा लो एक मौका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव दौरान भाजपा ने लोगों से 154 वायदे किए थे। लोगों को इनसे काफी आशाएं थीं लेकिन उनकी आशा अब निराशा में बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 3 बार प्रदेश को जलाने का काम किया और दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं। 

उन्होंने ऐलान किया कि जब भी मौका आया तो जिसने भी प्रदेश को जलाया उसको कब्र से निकालकर सजा दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अहंकार में डूबी है और प्रचार कर रही है कि अबकी बार 75 पार करेगी। 18 अगस्त को रोहतक मेला ग्राऊंड में आपका संकल्प पूर्ण सहयोग मिला तो भाजपा 15 का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी। परिवर्तन महारैली का एक ही लक्ष्य है कि अपनी सरकार बनानी। इसी दौरान हुड्डा समर्थकां ने हुंकार भरते हुए उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लडऩे की बात कही।

भाजपा ने भाईचारे की बलि चढ़ा दी : दीपेन्द्र हुड्डा
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की राजनीति निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। इस सरकार को यदि कोई बदल सकता है तो आप और हम। भाजपा सरकार को प्रदेश से बाहर करना आवश्यक है। जो हरियाणा विकास में नंबर 1 पर था,उसको विनाश में नंबर 1 करके इस सरकार ने दिखाया है। भाजपा सरकार ने अपनी राजनीति के लिए समाज के भाईचारे की बलि चढ़ा दी। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव प्रदेश के भविष्य और इस सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांगने का है। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने की व मंच संचालन विधायक गीता भुक्कल ने किया।

हुड्डा को प्रदेश की कमान नहीं देने की कीमत लोकसभा में चुकानी पड़ी : कुलदीप शर्मा
पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नेतृत्व की कमान यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास होती तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इतनी बड़ी कीमत नहीं चुकानी पड़ती। उन्होंने इशारों ही इशारों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के कुछ नेताओं पर तंज भी कसे।

ये लोग रहे मौजूद
सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व स्पीकर और विधायक डा. रघुबीर सिंह कादयान, विधायक कुलदीप शर्मा, आनंद सिंह डांगी, उदय भान, करण सिंह दलाल, जगबीर सिंह मलिक,कृष्ण हुड्डा, शकुन्तला खटक,जयवीर वाल्मीकि,ललित नागर, जय तीरथ दहिया (सभी विधायक), पूर्व मंत्री एच.एस.च_ा, निर्मल सिंह, ए.सी. चौधरी, परमवीर सिंह सहित 90 से ऊपर प्रमुख लोगों ने कार्यकत्र्ता सम्मेलन में भाग लिया।

Edited By

Naveen Dalal