कैफे की आड़ में हो रहा था अनैतिक कार्य, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर किया सील

5/19/2023 6:00:05 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : शहर में शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए तीन जगहों पर रेड करते हुए उन जगहों को सील कर दिया जहां कैफ़े की आड़ में अनैतिक कार्य किए जा रहे थे। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने इन 3 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद 4 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। वहीं इस को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया था। निगम ने इन सभी बिल्डिंगों के संचालकों को नोटिस देकर इस बिल्डिंग के बारे में जब जानकारी ली तो कोई भी बिल्डिंग मालिक दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके चलते निगम की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए इन तीनों जगहों को सील कर दिया।

निगम अधिकारियों का कहना है कि रेजिडेंशियल जगह पर कॉमर्शियल गतिविधियां की जा रही थी और साथ ही साथ ना सिर्फ कॉमर्शियल गतिविधियां बल्कि यहां पर अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। अवैध निर्माण के तहत आज इन पर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए तीनों जगहों को सील किया गया है। और भी ऐसी जो जगह हैं यमुनानगर जगाधरी के अंदर उन्हें भी सील किया जाएगा।

वहीं मौके पर आए पुलिस अधिकारी का कहना है कि इन 3 जगहों पर जहां आज सील लगाई गई है, इन तीनों जगहों पर कैफे के रूप में अनैतिक कार्य हो रहे थे। जिस पर पुलिस ने कुछ दिन पहले कार्रवाई करते हुए मामला भी दर्ज किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि कैफ़े के नाम पर युवाओं को भ्रमित कर गलत दिशा में धकेलने वाले किसी भी कैफ़े को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए अगर कोई ऐसी कार्य कर रहा है तो उसे तुरंत बंद कर दे, नहीं तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Mohammad Kumail