अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत

11/8/2019 10:04:03 AM

भिवानी (पंकेस) : दादरी जिले के गांव रामनगर के समीप बुधवार रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक दादरी की नई अनाज मंडी में हैफेड के तहत बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव रामनगर निवासी जगराम पिछले कई वर्षों से हैफेड में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था। पहले उसकी ड्यूटी गांव घसौला स्थित हैफेड के गोदाम में थी। गत एक नवम्बर को ही उसकी ड्यूटी दादरी की अनाज मंडी में लगाई गई थी। बुधवार रात्रि 12 बजे वह दादरी की नई अनाज मंडी में ड्यूटी पूरी कर बाइक पर सवार होकर वापिस अपने घर रामनगर जा रहा था।

बाद में वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने जगराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक जगराम के भाई कृष्ण के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Isha