हरियाणा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम सैनी ने हेलीपैड पर किया स्वागत
punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 12:54 PM (IST)

महेंद्रगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में दूसरी बार पहुंचे हैं। इस बार बीसी सम्मान सम्मेलन के सहारे दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने महेंद्रगढ़ आएं हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अमित शाह का हेलीपैड पर स्वागत किया है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित राज्य के तमाम सांसद और विधायक उपस्थित हैं।
केंद्रीय मंत्री 29 जून को पंचकूला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। अमित शाह का दक्षिणी हरियाणा का ओबीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम में अहीरवाल को साधने का प्रयास रहेगा। कार्यक्रम में दक्षिणी हरियाणा के विशेषकर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात सहित अन्य जिलों की विधानसभा सीटों पर ओबीसी के बड़े वोट बैंक को साधने पर नजर है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)