केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने फोन पर अपने दोस्त अनिल विज का कुशल क्षेम पूछा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 09:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज का कुशल क्षेम पूछा। उल्लेखनीय है कि नड्डा व विज पुराने दोस्त हैं। उनकी दोस्ती राजनैतिक से ज्यादा पारिवारिक है। अनिल विज की माता जी जब जीवित थी उस वक्त नड्डा हिमाचल से चलते तो अक्सर विज साहिब के घर माता जी के पास भोजन कर आगे निकला करते थे। विज साहिब भले ही घर न भी हों नड्डा की यह रूटीन रही।
   
अनिल विज दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण काफी दिनों से घर ही विश्राम कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने अभी उन्हें कम से कम 20 दिनों के और रेस्ट की सलाह दी है। अनिल विज तथा जेपी नड्डा दोस्ती कोई आज की नहीं है। जेपी नड्डा दुख सुख के पुराने साथियों में से एक हैं। जेपी नड्डा वर्तमान में केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों संघर्षशील व सेल्फ मेड हैं।
 
देश की राजनीति में जेपी नड्डा व हरियाणा के भजपा की राजनीति के दिग्गज व अनिल विज के राजनैतिक सितारे बहुत ज्यादा मिलते हैं।जब जब नड्डा के सितारे गर्दिश में होतें हैं तो विज के सितारे भी गर्दिश में होते हैं। जब-जब नड्डा के सितारे बुलंदियों पर होते हैं तो विज भी बुलंदियों पर होते हैं।
      
हिमाचल में नवम्बर 2017 में जेपी नड्डा के मुख्यमंत्री बनने के संयोग धूमिल हो गए थे, तब विज के सितारे भी ढीले ही थे। चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रेम कुमार धूमल का नाम घोषित होने पर एक बात सामने आई है कि अनिल विज  व जे पी नड्डा के स्टार समानान्तर ही चलतें हैं, जब वह हरियाणा युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे तो जे पी नड्डा युवा मोर्चा के राषटीय अध्यक्ष थे।

पिछली मनोहर सरकार में विज प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री रहे तो नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रहे।विज ओर नड्डा के यह अजब संयोग ही हैं कि वह हर बार मंजिल के करीब पहुंच दूर हो जातें हैं। लेकिन जब नड्डा ने भजपा में शीर्ष नेतृत्व संभाला देश के शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं क्योंकि केंद्र में भजपा की सरकार है व आज वह देश के पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सबसे भरोसे के व्यक्तितमंत्री हैं। अनिल विज भी हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर शपथ लेने वाले वरिष्ठम मंत्री हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static